सारंगढ़

ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का कलेक्टर ने लिया जायजा…

सारंगढ़। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी पद्मिनी भोई साहू ने बुधवार को ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण कर निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने वेयरहाउस में सुरक्षित रखी ईवीएम-वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा, रख-रखाव और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया।
कलेक्टर ने सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी लेते हुए निर्वाचन शाखा के अधिकारियों से व्यवस्थाओं पर चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों एवं प्रोटोकॉल के अनुरूप सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान भाजपा, कांग्रेस, बसपा और जोगी कांग्रेस सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रमुख प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में वेयरहाउस का निरीक्षण किया गया तथा ईवीएम-वीवीपैट के सुरक्षित रख-रखाव एवं संबंधित व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया।
इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर वर्षा बंसल, निर्वाचन शाखा के अधिकारी-कर्मचारी तथा संबंधित विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Back to top button