छत्तीसगढ़

हत्या की वारदात से दहला छत्तीसगढ़, इस जिले में कारोबारी की चाकुओं से गोदकर हत्या, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस…

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक बड़ी और सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक मछली कारोबारी की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई है। इस वारदात के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई है।

मछली कारोबारी की ह्त्या की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कारोबारी के शव को अप्पने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस की टीम अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना नगरी-गरियाबंद मार्ग पर हुई है। यहां मछली कारोबारी विपलभ मंडल की अज्ञात हमलावरों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने कारोबारी पर 40 से अधिक बार चाकू से वार किए। वारदात के दौरान कारोबारी के साथ मौजूद उसके साथी की आंखों में मिर्च पाउडर फेंक दिया गया,जिससे वह हमले का विरोध नहीं कर सका। सूचना मिलते ही नगरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए आसपास के क्षेत्रों में घेराबंदी कर दी है और मामले की जांच जारी है।

Back to top button