सारंगढ़

युवा जोश से सशक्त होगी भाजपा: सालर-मल्दा मंडल में युवा मोर्चा का विस्तार, नए पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी…

सारंगढ़। जिले के सालर-मल्दा मंडल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) युवा मोर्चा का संगठनात्मक विस्तार करते हुए नई टीम का गठन किया गया है। युवा मोर्चा अध्यक्ष संजय पटेल ने संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की हैं।
जारी सूची के अनुसार दीपक कुमार पटेल एवं दिलीप चौहान को महामंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं धजाराम पटेल को मंत्री तथा ओमप्रकाश पटेल को सहायक मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।
इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने कहा कि मंडल स्तर पर युवाओं को अवसर प्रदान करना संगठन की मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। युवाओं की सक्रिय भागीदारी से न केवल संगठन को नई ऊर्जा मिलती है, बल्कि पार्टी की विचारधारा को भी मजबूती मिलती है।
नेताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों पर विश्वास जताते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा, जोश और उत्साह के साथ कार्य करते हुए पार्टी को नई दिशा देंगे तथा क्षेत्र में संगठन को और अधिक सशक्त बनाएंगे।

Back to top button