सारंगढ़

बरमकेला में उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने किया अटल परिसर का लोकार्पण

सारंगढ़। उपमुख्यमंत्री अरुण साव के बरमकेला आगमन पें नगरवासियों कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं, पटाखों और पारंपरिक कर्मा नृत्य के साथ उनका भव्य स्वागत। नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने रविवार को गोधूलि बेला में 20 लाख रुपए की लागत से बरमकेला में नव निर्मित अटल परिसर का लोकार्पण किया और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरणविधि विधान से पूजन कर किया । बरमकेला गार्डन परिसर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि – छग राज्य का निर्माण अटल जी की दृढ़ इच्छाशक्ति का परिणाम है। उनके इस योगदान को चिर स्थायी बनाने के लिए मुख्य मंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश के हर नगरीय निकाय में अटल परिसर का निर्माण किया जा रहा है । अब तक प्रदेश में 177 अटल परिसरों का लोकार्पण किया जा चुका है।

उन्होंने अटल जी की ऐतिहासिक योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, किसान क्रेडिट कार्ड और शून्य प्रतिशत ब्याज पर कृषि ऋण का उल्लेख करते हुए उन्हें आधुनिक भारत का शिल्पकार बताया । उन्होंने उपस्थित नागरिकों से इस नवनिर्मित परिसर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने की अपील भी की। डिप्टी सीएम साव ने केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजना की जानकारी देते हुए बताया कि – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गरीबों को 5 किलो मुफ्त अनाज और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपए की सहायता दी जा रही है । उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि – इस परिसर को एक आदर्श अटल उद्यान के रूप में अधिक विकसित करें । छग के सत्ताधारी दल के उपा. जगन्नाथ पाणिग्राही नपं बरमकेला अध्यक्ष सत्य भामा नायक, राजू नायक उपाध्यक्ष नपं विद्या चौहान, पूर्व विधायक जवाहर नायक, मनोहर नायक, राज किशोर पटेल, कैलाश पंडा, और स्वप्निल स्वर्णकार सहित अनेक प्रतिनिधि उपस्थित रहे। प्रशासन की ओर से संयुक्त संचालक राकेश जायसवाल, मुख्य नपालिका अधिकारी दीपक विश्वकर्मा, पुलिस अधीक्षक आन्जनेय वार्ष्णेय, जिपंचायत सीईओ इंद्रजीत बर्मन, एसडीएम वर्षा बंसल सहित अन्य विभागीय अधिकारी कर्मचारी पत्रकार बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

Back to top button