सारंगढ़

रजत जयंती में खाद्य विभाग ने पीडीएस दुकानों में मनाया गया चावल उत्सव…

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 12 जनवरी 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य के गठन की रजत जयंती के उपलब्धि को जन-जन तक पहुंचाने के लिये जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ रजत-जयंती चावल उत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ यह उत्सव 2 से 9 जनवरी तक जिले के विभिन्न शासकीय उचित मूल्य दुकानों पर आयोजित किया गया। इस चावल उत्सव के माध्यम से पात्र राशनकार्डधारकों को खाद्यान्न का वितरण किया गया। साथ ही शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओ, विशेष रुप से सार्वजनिक वितरण प्रणाली और निःशुल्क चावल योजना के बारे में ग्रामीणों को विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हितग्राहियों को योजनाओं का समय पर लाभ उठाने की अपील की।

Back to top button