सारंगढ़

जीवन के समग्र विकास का मार्ग प्रशस्त करती है रासयो – संजय पांडे

सारंगढ़। जिपं अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय ने संस्था प्रमुख शिक्षकों और बच्चों को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि – सुदूर वनांचलों में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने से ग्रामीणों में जन जागरूकता ,राष्ट्र और समाज के प्रति समर्पण और सामाजिक सहभागिता की भावना का विकास होता है । शाउमा विद्यालय हिर्री के तत्वाधान में विगत 4 दिसंबर से 10 दिसंबर तक रासेयो कार्यक्रम का आयोजन डोंगीपानी वनांचल ग्राम में किया गया था । जिसमें विद्यालय के बच्चों के द्वारा रासेयो के अंतर्गत विविध कार्यक्रम की शानदार एवं मनोहारी प्रस्तुति दिया गया ।इस कार्यक्रम में जिपं अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय, जिला पंचायत सदस्यगण श्रीमती अभिलाषा नायक, श्रीमती सहोदरा सिदार, ग्रापं सरपंच पंचगण, प्राचार्य सिदार, पूर्व प्राचार्य विशेश्वर नायक , शिक्षकगण जनप्रतिनिधि एवं भारी संख्या में, विद्यार्थी, पालक गण उपस्थित रहे।

जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय ने कहा कि – जीवन में सकारात्मक बदलाव और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भाव रासेयो सीखता है । उन्होंने कहा कि – रासेयो बच्चों में सामाजिक समरसता,जिम्मेदारी,क्षमता विकास और लोकतांत्रिक मूल्यों को आत्मसात करने में मदद करता है । ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं में राष्ट्रीय गौरव और सांस्कृतिक विविधता की समझ विकसित होता है । विविध समुदायों को नजदीक से देखना , उनकी जीवन शैली , सांस्कृतिक विरासत, रहन सहन, समस्याओं से अवगत होते है । व्यवहारिक समाधान खोजने में सक्षम बनते हैं । उन्होंने बच्चों से कहा कि – जीवन में कदम कदम पर अड़चनें, बाधाएं आपके मार्ग को रोकने का प्रयास करेगी लेकिन आपको सभी चुनौतियों से लड़ना रासेयो सिखाती है । एक प्रकार रासेयो हमारे जीवन के समग्र विकास के मार्ग को प्रशस्त करती है।

Back to top button