छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में नाबालिग से रेप के बाद हत्या! जंगल में अर्धनग्न शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस…

नारायणपुर में 10 साल की बच्ची का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। मिली जानकारी के अनुसार ओरछाकोड़ी के जंगल में बच्ची का अर्धनग्न शव मिला है।

बताया जा रहा है कि यह बच्ची बीते 4 दिन सें घर सें लापता थी।

नाबालिग से रेप कर हत्या करने की आशंकाशव में चोट के निशान भी दिखाई दे रहे हैं। सिर में टंगिये से हमला किया गया है। प्रथम दृष्टया नाबालिग से रेप कर हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। परिजन भी बच्ची से रेप कर हत्या करने की बात कह रहे हैं। यह मामला सोनपुर थाना क्षेत्र का है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

रायपुर में मिला था 17 वर्षीय नाबालिग लड़की का शव

इसके पहले नवंबर महीने में राजधानी रायपुर में दोपहर एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, जिसने पूरे शहर को झकझोर दिया है। राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के अमलीडीह स्थित पुलिस कॉलोनी के पास एक सुनसान प्लॉट में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की का शव बरामद हुआ था। किशोरी पिछले तीन दिनों से लापता थी और उसके परिजन लगातार उसकी खोजबीन कर रहे थे। प्रारंभिक जांच में दुष्कर्म और हत्या की आशंका जताई गई थी।

Back to top button