सारंगढ़

रात्रिकालीन जांच में 339 क्विंटल अवैध धान पकड़ा गया,SDM बिलाईगढ़ की टीम ने भटगांव चौक में कार्रवाई की…

बिलाईगढ़/भटगांव।
आज दिनांक 03 दिसंबर 2025 को माननीय कलेक्टर सारंगढ़-बिलाईगढ़ के निर्देश पर SDM बिलाईगढ़, मंडी सचिव एवं मंडी इंस्पेक्टर भटगांव की संयुक्त टीम द्वारा रात्रिकालीन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान छत्तीसगढ़ राज्य बीज निगम के चलान की कॉपी का उपयोग करते हुए खोखसा, जिला जांजगीर-चांपा से अवैध रूप से धान परिवहन करते एक वाहन को भटगांव चौक में रोका गया।

जांच में वाहन में 848 कट्टे में भरा कुल 339 क्विंटल धान पाया गया, जिसे नियम विरुद्ध परिवहन होने के कारण टीम द्वारा जप्त कर लिया गया। अधिकारियों ने मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसान हितों एवं सरकारी खरीदी प्रणाली को सुरक्षित रखने हेतु इस प्रकार की लगातार निगरानी एवं कठोर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Back to top button