छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़:मां ले रही थी सब्ज़ी, तभी कार में बैठी 4 साल की बच्ची के साथ ड्राइवर ने किया ऐसा काम, ऐसे खुला राज़ !

जांजगीर : छत्तीसगढ़ के जांजगीर ज़िले में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। सारंगढ़-बिलाईगढ़ ज़िले से अपहृत 4 वर्षीय बच्ची को जांजगीर-चांपा की बिर्रा पुलिस ने बरामद किया है।

बच्ची को ड्राइवर लेकर फरार था। बच्ची को परिजनों को सौंपकर पुलिस ने फिलहाल आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

कार में बैठी थी बच्ची

एसपी विजय पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि सारंगढ़-बिलाईगढ़ ज़िले के सलिहाघाट से 4 वर्षीय बच्ची का अपहरण शाम को हुआ था। बिलासपुर से परिवार सरसींवा आया था और सलिहाघाट के बाज़ार में मां सब्ज़ी ले रही थी, जबकि बच्ची मोबाइल रखकर गेम खेल रही थी। इसी दौरान ड्राइवर रवि पटेल बच्ची का अपहरण कर ले गया।

घटना की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बच्ची के मोबाइल फोन के लोकेशन के ज़रिये तलाश शुरू की।
लोकेशन के आधार पर पुलिस ने बिर्रा में नाकेबंदी कर ड्राइवर को पकड़ा। पुलिस ने बच्ची को बरामद कर परिजनों को सौंपा। वहीं आरोपी ड्राइवर रवि पटेल से पूछताछ जारी है। पुलिस फिलहाल उससे पूछताछ कर रही है कि आखिर उसने बच्ची का अपहरण क्यों किया।

Back to top button