छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ के इस जिले में सभी स्कूलों के समय में बड़ा बदलाव, कलेक्टर ने जारी किया आदेश, देखें कक्षाओं का नया शेड्यूल…

छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ में ठंड को देखते हुए जिले के सभी शासकीय और निजी स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। कलेक्टर डी. राहुल वेंकट ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।
ठंड बढ़ी, तो स्कूलों का समय बदल गया
दो पाली में संचालित होने वाले स्कूलों में अब पहली पाली की कक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक रहेंगी, जबकि दूसरी पाली की कक्षाएं दोपहर 12.45 बजे से शाम 4.15 बजे तक लगेंगी। एक पाली में संचालित होने वाले स्कूलों के लिए भी समय में बदलाव किया गया है।

अब इन स्कूलों की कक्षाएं सुबह 10.30 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक चलेंगी। कलेक्टर ने कहा कि यह बदलाव छात्रों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए किया गया है, ताकि ठंड के कारण उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो।