छत्तीसगढ़

सर्दियों में त्वचा को मुलायम रखने के लिए ग्लिसरीन या कोल्ड क्रीम में कौन ज्यादा अच्छा?

सर्दियां आते ही ठंडी हवाएं स्किन की नमी को खत्म करने लगती हैं। इससे स्किन रूखी, खुरदुरी और बेजान दिखने लगती है। ऐसे में ज्यादातर घरों में ग्लिसरीन और कोल्ड क्रीम दोनों मिलाकर लगाए जाते हैं, लेकिन अक्सर इस चीज में लोगों को डाउट रहता है कि आखिर कौन सा ऑप्शन स्किन के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है।

आइए आपको बताते है कि दोनों कैसे काम करते हैं। दोनों में से कौन सा ऑप्शन किस स्किन टाइप के लिए बेहतर है।

स्किन पर ग्लिसरीन कैसे काम करता है?

ग्लिसरीन को साइंस में ह्यूमेक्टेंट कहा जाता है। इसका काम होता है कि स्किन की गहराई से नमीऔर को खींचकर ऊपर की परत में लॉक करे। यह स्किन को गहराई से हाइड्रेट करती है, जिससे खिंचाव और रूखापन तुरंत कम हो जाता है। सबसे खास बात यह है कि ग्लिसरीन हल्का होता है और ऑयली या एक्ने स्किन के लिए भी अच्छा माना जाता है, क्योंकि यह पोर्स को ब्लॉक नहीं करता। ध्यान रहे, इसे सीधे लगाने पर यह चिपचिपा महसूस हो सकता है, इसलिए इसे गुलाब जल के साथ मिलाकर लगाना सबसे बेहतर ऑप्शन माना जाता है।

स्किन पर कोल्ड क्रीम कैसे काम करती है?

कोल्ड क्रीम को तेल और पानी के साथ मिलाकर बनाया जाता है। इसका काम स्किन के ऊपर एक प्रोटेक्टिव लेयर बनाना होता है, जो ठंडी हवा से नमी को उड़ने नहीं देती।
यह तुरंत आराम देती है, फटी-फटी या जरूरत से ज्यादा ड्राई स्किन को सॉफ्ट बनाती है और लंबे समय तक मॉइश्चर बनाए रखती है। कोल्ड क्रीम बढ़ती उम्र वाली या बहुत ड्राई स्किन के लिए फायदेमंद है। हालांकि, यह काफी गाढ़ी होती है, इसलिए ऑयली स्किन पर यह चिपचिपी लग सकती है और कभी-कभी मुहांसे भी बढ़ा सकती है।

आपकी स्किन टाइप के लिए कौन बेहतर है?

ऑयली या एक्ने-प्रोन स्किन


इस तरीके की लिए सबसे अच्छा ऑप्शन होता है ग्लिसरीन। यह हल्की होती है, पोर्स को क्लॉग नहीं करता और सिर्फ नमी देता है। इसे गुलाब जल के साथ लगाएं।

नॉर्मल से ड्राई स्किन


नॉर्मल स्किन के लोगों के लिए सबसे अच्छा ऑप्शन कोल्ड क्रीम होता है। यह नमी को लॉक करती है और पूरे दिन स्किन को मुलायम रखती है।

बहुत ज्यादा रूखी त्वचा


ऐसी स्किन के लिए सबसे अच्छा विकल्प कोल्ड क्रीम या ग्लिसरीन + गुलाब जल होता है। स्किन को कोल्ड क्रीम सुरक्षा कवच देती है, जबकि ग्लिसरीन गहराई तक नमी पहुंचाती है।

Back to top button