सारंगढ़

राष्ट्रीय राजमार्ग के सड़क निर्माण कार्य का कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने किया अवलोकन…कलेक्टर ने गुणवत्ता के साथ सड़क निर्माण करने के दिए निर्देश..

सारंगढ़-बिलाईगढ़/कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने भंवरपुर के पास जाकर राष्ट्रीय राजमार्ग के सड़क निर्माण कार्य का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने ठेका कर्मी से सड़क में उपयोग किए जा रहे मटेरियल की जानकारी ली और ठेका कर्मी को निर्देश दिए कि, गुणवत्ता के साथ सड़क निर्माण किया जाना है। गुणवत्ता में समझौता नहीं किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि हरदी सारंगढ़ दानसरा बायपास तक लगभग 12 किमीसड़क मार्ग निर्माण किया जा रहा है। इस कार्य में पेड़ कटाई, विद्युत खम्भे शिफ्टिंग, अतिक्रमण को हटाना एक साथ सयुंक्त दल द्वारा किया जा रहा है।

Back to top button