छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़:10 की छात्रा ने की दर्दनाक आत्महत्या, घर में चुनरी के सहारे फंदे पर झूल गई, परिवार और गांव में मातम…

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मात्र 15 साल की दसवीं कक्षा की छात्रा ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

नाबालिग छात्रा के इस कदम से परिवार और गांव दोनों ही सदमे में हैं।

छात्रा ने घर में फांसी लगाकर दी जान

धमतरी जिले के रुद्री थाना क्षेत्र के ग्राम शकरवारा में गुरुवार देर शाम यह घटना हुई। मृतका का नाम तनिषा यादव, उम्र 15 वर्ष, बताया जा रहा है। वह कक्षा दसवीं की छात्रा थी। जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम घर के सभी सदस्य काम पर बाहर गए हुए थे। इसी दौरान तनिषा ने घर में चुनरी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब घर वाले लौटे और कमरे का दरवाजा खोला तो अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। परिजनों ने आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।

परिवार और गांव में मातम

पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तनिषा की आत्महत्या का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं कि आखिर एक 15 साल की बच्ची को ऐसी नौबत क्यों आई क्या पढ़ाई का तनाव था, या कोई और वजह। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना एक बार फिर सोचने पर मजबूर करती है कि आखिर क्यों हमारे बच्चे इतनी छोटी उम्र में तनाव और अवसाद का शिकार हो रहे हैं और क्या हम उन्हें समझने में चूक कर रहे हैं।

Back to top button