सारंगढ़
छत्तीसगढ़:मालगाड़ी और पैसेंजर ट्रेन की जोरदार टक्कर, 4 यात्रियों की मौत की पुष्टि…

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में आज बड़ा रेल हादसा हुआ है। लाल खदान स्टेशन के पास मालगाड़ी और पैसेंजर ट्रेन (MEMU) आपस में टकरा गईं, जिससे कई डिब्बे पटरी से उतर (डिरेल) गए। हादसे में 12 से अधिक यात्री घायल हुए हैं, जबकि आधिकारिक तौर पर 2 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, लेकिन स्थानीय सूत्रों के अनुसार 8 लोगों की मौत की खबर है।