सारंगढ़
बरमकेला: सचिव चला रहा है अवैध रुप से पत्थर खदान.!बोधन पटेल पर लगा जंगली पत्थर को जेसीबी से तोड़वाकर बिक्री करने का आरोप..

बरमकेला- बरमकेला ब्लाक के अन्तर्गत ग्राम पंचायत सहजपाली के सचिव बोधन पटेल पर ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाते कहा है कि सचिव द्वारा छोटे झाड़ के जंगल में के पठार से अवैध रूप से जंगली पत्थर को बकायदा जेसीबी से तोड़वाकर बिक्री कर रहा है साथ ही बोधन पटेल सचिव के एक और पंचायत के प्रभार स्थल सेमीकोट तरफ ले जाकर कहीं अज्ञात स्थान पर भण्डारण किया जा रहा है। जिसके संबंध में जेसीबी आपरेटर से बात करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त कार्य को बोधन सचिव के द्वारा करवाया जा रहा है । ग्राम पंचायत सहजपाली के सुभाष दास ने बताया कि हम लोगों के द्वारा मना करने पर भी नहीं मिनट रहा है । उपरोक्त अवैध पत्थर के उत्खनन स्थल को जांच करवाकर तत्काल कार्यवाही करते हुवे कार्यवाही करने की आवश्यकता है ताकी अवैध पत्थर के भण्डारण पर रोक लगाया जा सके।