छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़:गर्भवती को अस्पताल पहुंचाने को ग्रामीणों ने खाट को बनाया स्ट्रेचर, रास्ते में हो गया गर्भपात…

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में खाट को स्ट्रेचर बनाकर गर्भवती महिला को अस्पताल तक पहुंचा देने की कोशिश में आखिरकार ग्रामीणों को सफलता नहीं मिली। तमाम प्रयासों के बावजूद इस लम्बे सफर के बाद रास्ते में ही महिला गर्भपात हो गया है।

इस दुखद का घटना का वीडियो कांग्रेस ने एक्स पर शेयर करके भारतीय जनता पाटर्ी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और स्थानीय विधायक किरण देव की कड़ी आलोचना की है। कांग्रेस ने एक्स पर लिखा है कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष देव के विधानसभा क्षेत्र का है। गर्भवती महिला ग्राम गुड़यिापदर (ग्राम पंचायत चितालगुर) की है। कांग्रेस ने इसे साय सरकार के कथित’सुशासन’पर एक काला दाग बताया है।

Back to top button