छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ के सरकारी अस्पतालों में मरीज खा रहे थे फंगस लगी दवा! खुलासा होते ही मचा बवाल, CGMSC ने पूरे प्रदेश में तत्काल किया बैन…

छत्तीसगढ़ के सरकारी अस्पतालों में सप्लाई होने वाली एक और दवा अमानक पाई गई है। ओफ्लोक्सासिन-ऑर्निडाजोल कॉम्बिनेशन की दवा में फंगस लगने की शिकायत मिली थी। इसके बाद इसकी जांच कराई गई जिसमें फंगस की पुष्टि हो गई।
इसके बाद CGMSC ने पूरे प्रदेश में इसके इस्तेमाल पर तत्काल रोक लगाने का आदेश जारी कर दिया है।
बता दें कि यह दवा डायरिया जैसी बीमारी में इस्तेमाल होती है। सीजीएमएससी को इसकी सप्लाई CMG बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड ने की थी जिसकी एक्सपायरी मई 2026 बताई गई है। सीजीएमएससी ने प्रदेश के सभी सरकारी मेडिकल कॉलेज के सुपरिंटेंडेंट, सभी सिविल सर्जन और सीएमएचओ को पत्र लिखकर इस दवा के उपयोग पर तुरंत रोक लगाने को कहा है।
यह पहली बार नहीं है कि CGMSC सप्लाई की कोई दवा अमानक पाई गई है। इससे पहले भी कई दवाएं अमानक मिल चुकी हैं, जिन पर प्रतिबंध लगाया गया था।