छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़:छात्रा को बैड टच करने वाला हेडमास्टर सस्पेंड, बचाने वाले संकुल समन्वयक पर भी हुआ एक्शन, FIR दर्ज…

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले की एक स्कूल में छात्रा को बैड टच कर उससे छेड़छाड़ करना हेडमास्टर पर बहुत भारी पड़ गया. विभाग ने तत्काल एक्शन लेते हुए उसे सस्पेंड कर दिया है.

इतना ही नहीं इसे बचाने वाले संकुल समन्वयक पर भी कार्रवाई हुई है. हेडमास्टर के खिलाफ थाने में एफआईेआर भी दर्ज कर ली गई है.

ये है मामला

दरअसल जिले के वाड्रफनगर की एक सरकारी स्कूल में सातवीं कक्षा की एक छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया था. आरोप है कि स्कूल के हेडमास्टर घूरन राम पटेल ने उसे बैड टच किया. डरी सहमीं छात्रा स्कूल जाने से परहेज करने लगी. जैसे ही मामले का खुलासा हुआ इलाके के संकुल समन्वयक विकास कुमार ने भी अफसरों को भ्रामक जानकारी देते हुए मामले को दबाने का प्रयास किया. ऐसे में दोनों के खिलाफ संयुक्त संचालक ने कड़ा एक्शन लिया है.

नोटिस जारी

संयुक्त संचालक ने कड़ी कार्ऱवाई करते हुए हेडमास्टर को सस्पेंड किया है. संकुल समन्वयक विकास भाई पटेल को पद से हटाते हुए शोकाज नोटिस भी जारी किया गया है. प्रधान पाठक घूरन राम पटेल के विरुद्ध अपराधिक प्रकरण भी पुलिस चौकी वाड्रफनगर में दर्ज कर लिया गया है.

Back to top button