सारंगढ़

कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने प्राकृतिक आपदा के मृतकों के परिजनों के लिए आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत किया…

सारंगढ़ बिलाईगढ़/ प्राकृतिक आपदा में जिले के निवासियों के निधन पर कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने प्रत्येक मृतक के परिवार के लिए 4 लाख का आर्थिक सहयोग राशि स्वीकृत किया है। सर्पदंश से मृत्यु प्रकरण में सारंगढ़ झरियापारा के महत्तेर वारे, बिलाईगढ़ के शिवा साहू और भटगांव तहसील के ग्राम बोडाडीह के अभय सिंह की मृत्यु हुई है। इसी प्रकार तालाब के पानी में डूबने से बिलाईगढ़ तहसील के ग्राम रामपुर निवासी अमिता साहू, स्टॉप डेम के पानी में डूबने से ग्राम पुरगाव के खिकराम और कुएं के पानी में सारंगढ़ तहसील के ग्राम हरदी के गीता बाई टंडन की मृत्यु हुई है। इन सभी मृतक के निकटतम वारिस के बैंक खाता में सहायता राशि का भुगतान किया जाएगा।

Back to top button