छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में बर्खास्त आरक्षक का शर्मनाक कांड, जिम में युवती के साथ करता था ये गंदा काम, दरिंदे के करतूत ने उड़ाए सबके होश…

सरगुजा में एक बर्ख़ास्त आरक्षक के खिलाफ युवती से छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई है कि जिम में आरोपी आरक्षक उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा था।

दरअसल सीनू फिरदौसी पूर्व में पुलिस विभाग में आरक्षक के पद पर कार्यरत थे, मगर उनके अनैतिक कार्यों के कारण ही उन्हें एसपी ने सेवा से बर्ख़ास्त कर दिया था। वर्तमान में एक युवती ने गांधीनगर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि सीनू फिरदौसी जिम करने जा रही युवती को जिम में ही अश्लील इशारे करता था।

साथ ही युवती ने आरोपी आरक्षक पर छेड़छाड़ का आरोप भी लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर गांधीनगर पुलिस ने सीनू फिरदौसी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Back to top button