छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: कलयुगी शिक्षक ने 426 बच्चों के सब्जी में मिला दी फिनाइल की गोली…कारण जानकार आप भी हो जायेंगे हैरान…

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहाँ आवासीय विद्यालय के बच्चों को परोसे जाने वाले खाने में फिनाइल मिला दिया गया. और ऐसा करने वाला कोई और नहीं बल्कि विद्यालय में पदस्थ शिक्षक ही है.

मामला सुकमा जिले के पाकेला स्थित आवासीय पोटाकेबिन का है. घटना 21 अगस्त को हुई है. पाकेला पोटाकेबिन में 426 बच्चे अध्ययनरत हैं. 426 बच्चे के लिए 48 किलो बीन्स की सब्जी बनाई गई थी. बच्चों को खाना परोसा जा रहा था तभी उसमे से तेज गंध आयी. सब्जी से बच्चों और अधीक्षक को फिनाइल की बदबू आयी.

समय रहते ही बड़ी घटना होने से बचा लिया गया. अधीक्षक तत्काल भोजन को बाहर फेंक दिया गया. और इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गयी. सूचना मिलते ही मामले की जांच शुरू की गयी. जिला प्रशासन ने तत्काल एक उच्चस्तरीय जांच समिति गठन का गठन किया. टीम ऐसडीएम सूरज कश्यप, डीएमसी उमाशंकर तिवारी और एपीसी आशीष राम शामिल हैं. जिसने आवासीय विद्यालय पहुंचकर बच्चों और स्टाफ से पूछ ताछ की. पूछताछ में पता चला शिक्षक ने खाने में फिनाइल की गोली मिलाई है. अधीक्षक से चल रहे आपसी दुश्मनी के चलते खतरनाक साजिश को अंजाम दिया. शिक्षक के खिलाफ जांच की जा रही है.

मामले में सुकमा कलेक्टर देवेश ध्रुव ने कहा कि जांच समिति की रिपोर्ट आज शाम तक आएगी. घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को जांच के निर्देश दे दिए गए है. पुलिस मामले में एफआईआर दर्ज कर घटना की विस्तृत जांच करेगी और दोषी का पता लगाएगी. आरोपी जो भी हो उसे बक्शा नहीं जाएगा. उसकी शिनाख्त कर कड़ी कार्यवाही की जाएगी.

Back to top button