सारंगढ़

जर्जर पंचायत भवन में कैसे होगा कार्य.! ग्राम पंचायत भठली में विकास से जुड़े कार्य हो रहे बाधित…

बरमकेला। सारंगढ बिलाईगढ़ जिले के बरमकेला विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत भठली का पंचायत भवन पूरी तरह से जर्जर हालत में पहुंच चुका है। बरसात के दिनों में भवन के सामने व भीतर जलभराव की स्थिति बन जाती है, जिससे पंचायत के नियमित कामकाज ठप हो जाते हैं। वर्तमान भवन में बैठने योग्य स्थान नहीं बचा है और छत से पानी टपकने के कारण दस्तावेज भी खराब हो रहे हैं। भवन की बदहाली के कारण सरपंच, पंच और ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत भवन की जर्जर स्थिति के कारण विकास से जुड़े कई कार्य बाधित हो रहे हैं। योजनाओं की समीक्षा, बैठकों का आयोजन ओर सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में दिक्कतें आ रही हैं। जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन से आग्रह किया है कि ग्राम भठली में जल्द से जल्द नया पंचायत भवन स्वीक॒त कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाए ताकि पंचायत का सुचारु संचालन हो सके ओर गांव में विकास की गति बनी रहे। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मांग को कितनी जल्दी स्वीकृति देता हे।

Back to top button