छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में एक और परीक्षा में गड़बड़ी, तीन परीक्षार्थियों को जारी हुआ एक ही रोल नंबर, रिश्तेदारों को दिया एक सेंटर, EOW ने शुरू की जांच

राजस्व विभाग की ओर से जनवरी 2024 में आयोजित राजस्व निरीक्षक पदोन्नत विभागीय परीक्षा में हुई गड़बड़ी की जांच EOW ने शुरू कर दी है। सरकार के पत्र के बाद EOW ने प्रारंभिक जांच पीई दर्जकर राजस्व विभाग से परीक्षा के संबंध में जानकारी मांगी गई है।

ईओडब्ल्यू में लिखित शिकायत की गई थी कि राजस्व विभागीय द्वारा 90 पदों के लिए विभागीय परीक्षा 7 जनवरी 2024 को आयोजित की गई थी।

यह परीक्षा पटवारी से राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नत के लिए था। इसमें राज्यभर के पटवारी शामिल हुए थे। परीक्षा परिणाम 29 फरवरी 2024 को घोषित किया गया परिणाम जारी होने के बाद से ही परीक्षा विवादों के घेरे में है। इसमें एक ही रोल नंबर दो-तीन पटवारियों को जारी किया गया था। साथ ही एक ही परीक्षा केंद्र में सगे भाइयों, पति-पत्नी, साले-साली और अन्य रिश्तेदारों को बिठाया गया था। परीक्षा के पहले कई पटवारियों के पास पहले ही प्रश्नपत्र आ गया था। उसके आधार पर उन्होंने तैयारी की। ओएमआर शीट में मोबाइल नंबर लिखा गया था।

परीक्षा में कई प्रश्न गलत पूछे गए थे, उसमें आपत्ति की गई। उसके बाद भी रिजल्ट जारी कर दिया गया। चयनित 22 पटवारी आपस में रिश्तेदार हैं। सभी ने एक ही सेंटर में बैठकर परीक्षा दी। कुछ और सेंटर से बड़ी संख्या में पटवारियों का चयन हुआ है। ईओडब्ल्यू परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसी की भी जांच कर रही है। उनसे परीक्षा के संबंध में प्रारंभिक जानकारी मांगी है। सूत्रो के मुताबिक प्रारंभिक जांच में गड़बड़ी मिली तो EOW केस दर्ज किया जाएगा।

Back to top button