छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़:दिल दहला देने वाली घटना, एक ही परिवार के 5 लोगों ने की सामूहिक आत्महत्या की कोशिश, 3 की मौत…

छत्तीसगढ़ के कांकेर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक ही परिवार के 5 लोगों ने जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की. यह पूरा मामला परतापुर थाना क्षेत्र का है.

बताया जा रहा है कि एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की, जिसमें से तीनों बच्चों की मौत हो गई है. वहीं माता-पिता का इलाज जारी है.

बच्चों के साथ माता पिता ने खाया जहर

कांकेर के परतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चन्दनपुर के पीव्ही-70 शांतिनगर में एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की. जानकारी के मुताबिक, एक ही परिवार में 3 बच्चों के साथ माता पिता ने जहर खाया. वहीं तीनों बच्चों की मौत हो गई, जबकि माता-पिता का इलाज सिविल अस्पताल पखांजूर में चल रहा है.

तीन बच्चों की मौत

जानकारी के मुताबिक, मरने वाले बच्चों में वर्षा बैरागी (11 वर्ष), दीप्ती बैरागी (7 वर्ष), देवराज बैरागी (5 वर्ष) शामिल है.

लॉज में पति-पत्नी ने अपने दो बच्चों के साथ की थी खुदकुशी

बता दें कि साल 2022 में कांकेर में स्थित लॉज में पति-पत्नी ने अपने दो बच्चों के साथ खुदकुशी कर ली थी. चारों के शव लॉज के कमरे मिले थे. ये परिवार रायपुर का रहने वाला था.

Back to top button