छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़:डोली से पहले उठी दुल्हन की अर्थी…लॉज के बाथरूम में युवती ने किया सुसाइड, मातम में बदली परिवार की खुशियां…

भिलाई में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां शादी से कुछ घंटे पहले दुल्हन ने आत्महत्या कर ली। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले लड़की वाले बलिया से भिलाई आए थे ।

बता दें कि, मामले में दुल्हन के परिजनों ने बताया कि, वे दो दिन पहले बलिया से भिलाई आए थे और आज शाम को शादी होने वाली थी। लेकिन इससे पहले ही दुल्हन ने लॉज के बाथरूम में आत्महत्या कर ली। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से मृतिका के घर मातम पसर गया है। हर कोई इस घटना से हैरान है।

Back to top button