सारंगढ़

सारंगढ़ और बोंदा में 22 मई को होगा समाधान शिविर…

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 21 मई 2025/सारंगढ़ नगरपालिका परिषद के जेलपारा रंगमंच और बरमकेला ब्लॉक के ग्राम पंचायत बोंदा में 22 मई क़ो प्रातः 10 बजे से शाम 3 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे। इस शिविर में आसपास के ग्राम पंचायत और उनके आश्रित गांव के साथ जिले के नागरिक आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। समाधान शिविर में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। हितग्राही मूलक योजनाओं के आवेदन पत्र उपलब्ध कराए जाएंगे। समाधान शिविर में विकासखंड, अनुभाग एवं जिला स्तर के अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

Back to top button