छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़:बाल संप्रेषण गृह से 6 नाबालिग कैदी फरार..

सरगुजा। जिले में एक बड़ी चौंकाने वाली घटना सामने आई है। गांधीनगर थाना क्षेत्र स्थित बाल संप्रेषण गृह से शनिवार की शाम 6 अपचारी बालक फरार हो गए। देर शाम को हुई इस घटना में बालकों ने संप्रेषण गृह के कर्मचारियों की आंखों में मिर्ची पाउडर फेंककर मुख्य गेट से भागने की वारदात को अंजाम दिया।

जानकारी के अनुसार, फरार हुए बालकों में से एक अंबिकापुर, एक जांजगीर-चांपा और बाकी चार बालक सूरजपुर जिले से हैं। सभी बालक चोरी और अन्य आपराधिक मामलों में बाल संप्रेषण गृह में निरुद्ध थे।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। हालांकि, अब तक फरार अपचारी बालकों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस की टीम उनके संभावित ठिकानों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। इस घटना ने संप्रेषण गृह की सुरक्षा व्यवस्था और कर्मचारियों की लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। गांधीनगर थाना प्रभारी ने घटना की पुष्टि की है और कहा कि जल्द ही सभी बालकों को पकड़ा जाएगा।

Back to top button