छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़:समोसा खाकर बोला नहीं दूंगा पैसा, तू जानता नहीं मुझे. दुकानदार पर उड़ेला खौलता तेल, लोगों ने सनकी युवक की जमकर की पिटाई…

दुर्ग : भिलाई में एक सनकी युवक से खाने का पैसा मांगना दुकान मालिक को भारी पड़ गया. दरअसल इमरान बैकुंठधाम मंदिर के पास समोसा खाने गया था. इस दौरान दुकानदार ने पैसे की मांग की तो युवक ने गाली-गलौच करते हुए उसपर खोलता तेल उड़ेल दिया.

हादसे में दुकानदार प्रकाश समेत दो लोग झुलस गए.

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने सनकी युवक इमरान की जमकर पिटाई कर दी. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार किया है.

दरअसल, भिलाई के बैकुंठधाम मंदिर कैंप 2 क्षेत्र में करीब 1 साल से प्रकाश प्रजापति और उसका बड़ा भाई दीपक प्रजापति समोसा ठेला लगाकर परिवार का खर्चा-पानी चलाते हैं. यहां मंगलवार शाम करीब 7 बजे आरोपी इमरान समोसा खाने पहुंचा. बताया जा रहा है कि इस दौरान इमरान काफी नशे में था. उसने समोसा मांगा तो प्रकाश ने थोड़ा इंतजार करने के लिए बोला. इस पर इमरान भड़क गया और उससे गाली-गलौज करने लगा. प्रकाश ने डर की वजह से दूसरे ग्राहक का समोसा इमरान को दे दिया.

दुकान मालिक प्रकाश ने इमरान से 20 रुपए मांगे तो वो फिर भड़क गया. बोला तू मुझे जानता नहीं है और गाली देने लगा. प्रकाश ने गाली देने पर विरोध किया तो इमरान ने प्रकाश के ऊपर खौलता तेल उड़ेल दिया. हादसे में प्रकाश का चेहरा और हाथ जल गया, इस दौरान बचाव में आए दीपक का भी हाथ झुलस गया. हादसे में घायल दो भाइयों को अस्पताल में भर्ती कराया. वहीं आरोपी इमरान की जमकर पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया.

Back to top button