छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़:रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार, EOW की कार्रवाई…

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है. पसान थाना क्षेत्र के ग्राम दुल्लापुर में एक पटवारी को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए ईओडब्ल्यू (आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा) की टीम ने रंगे हाथों पकड़ा है.

EOW की इस कार्रवाई से जिला प्रशासन में हड़कंप मच गई है.

जानकारी के मुताबिक, पटवारी सुल्तान सिंह बंजारे ने एक किसान समर सिंह से जमीन को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन चढ़ाने के लिए 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी. वहीं किसान ने इस अवैध मांग की शिकायत सीधे ईओडब्ल्यू से कर दी, जिसके बाद योजनाबद्ध तरीके से रिश्वतखोर पटवारी पर कार्रवाई की गई है.

EOW ने शिकायत के आधार पर योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया और जैसे ही पटवारी ने किसान से रिश्वत की रकम ली, टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया. फिलहाल आरोपी पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है. इस कार्रवाई से क्षेत्र के अन्य अधिकारियों में भी हड़कंप मच गया है.

Back to top button