छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़:पत्नी ने कर दी पति की बेहरमी से हत्या, क्षेत्र में फैली सनसनी…

जिले में अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की हत्या का मामला सामने आया है. पहला मामला मरवाही के बरटोला इलाके का है, जहां पति-पत्नी के बीच शराब पीने को लेकर विवादव हुआ, जिसके बाद पति ने तैश में आकर सर पर ताबड़तोड़ वार कर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया.

मरवाही के ही पास कटरा के ललमटिया का है, जहां आरोपी पति ने अपनी पत्नी को किसी अन्य व्यक्ति के साथ बातचीत करने के दौरान देख लिया. इस बात से गुस्साए पति ने पत्नी के साथ बातचीत कर रहे व्यक्ति के कनपटी में कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच में जुट गई है.

थाना प्रभारी सनीप रात्रे ने बताया, पहला मामला मरवाही थाना क्षेत्र के बरटोला इलाके का है, जहां सुखसेन गोंड अपनी पत्नी श्याम बाई को शराब पीने से मना किया, लेकिन पत्नी हमेशा की तरह शराब पीने को लेकर विवाद करने लगी, जिससे गुस्साए पति ने अपने पत्नी पर डंडे से सिर में वार कर दिया. इस घटना में पत्नी श्याम बाई की मौत हो गई. मामले की सूचना पर पुलिस ने आरोपी पति सुखसेन सिंह गोंड को हिरासत में लिया है. टीआई ने बताया, दूसरा मामला मरवाही के कटरा के ललमटिया इलाके का है, जहां आनंद पप्पू चौधरी की पत्नी महुआ बिन रही थी. इसी दौरान वह एक व्यक्ति रामप्रसाद गोंड से बातचीत कर रही थी. इस बात से नाराज होकर पति पप्पू चौधरी ने रामप्रसाद गोंड के कनपटी में कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे रामप्रसाद की मौत हो गई. पुलिस ने दोनों मामलों में हत्या का अपराध दर्ज करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

Back to top button