छत्तीसगढ़

पूर्व CM भूपेश बघेल के खिलाफ FIR.. सीबीआई ने बहुचर्चित महादेव सट्टा एप्प मामले में बनाया आरोपी..

नई दिल्ली: पिछले दिनों केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने छत्तीसगढ़ में करीब 60 ठिकानों पर छापेमारी की थी। इनमें प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत कई भारतीय सेवा अफसरों के ठिकाने भी शामिल थे। वही अब सीबीआई ने भूपेश बघेल का नाम एफआईआर में दर्ज करते हुए आरोपी बनाया है। पूरा मामला बहुचर्चित महादेव सट्टा एप्प से जुड़ा हुआ है। भूपेश बघेल का नाम एफआईआर में शामिल किये जाने की पुष्टि न्यूज एजेंसी एएनआई ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर की है।

Back to top button