छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़:सरपंच की हत्या, अज्ञात आरोपियों ने धारदार हथियार से उतारा मौत के घाट, ग्रामीणों में दहशत का माहौल…

प्रदेश के जशपुर जिले से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला सरपंच की हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि अज्ञात हमलावारों ने धारदार हथियार से मौत के घाट उतार दिया है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना तुमला थाना क्षेत्र की है। दरअसल, तुमला के ग्राम पंचायत डोंगादरहा के सरपंच प्रभावती सिदार नहा रही थी। इसी दौरान अज्ञात हमलावार आए और धारधार हथियार से गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच पुलिस ने मामले की जांच में जुट गई है और मामले की जांच कर रही है। फिलहाल आरोपियों ने किस वजह से वारदात को अंजाम दिया है, इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Back to top button