छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़:प्रधानमंत्री नल जल योजना के नाम पर ठगी, शातिर ठग ने खुद को PHE अधिकारी बताकर सरपंच को बनाया शिकार…

पिथौरा. शातिर ठग लोगों को ठगी का शिकार बनाने नए-नए पैतरे आजमा रहे हैं. खुद को अधिकारी बताकर महासमुंद जिले के सरायपाली, बसना ब्लॉक के सरपंचों से ठगी की कोशिश की जा रही है.

ताजा मामला महासमुंद जिले के बसना ब्लॉक से सामने आया है, जहां शातिर ठग ने खुद को पीएई अधिकारी बताकर प्रधानमंत्री नल जल योजना के नाम पर सरपंच से ठगी की है.

ग्राम पंचायत दूधीपाली के सरपंच से 25 हजार की ऑनलाइन ठगी हुई है. पीएचई विभाग ने जनप्रतिनिधियों एवं लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की राशि लेनदेन से संबंधित कॉल आने पर नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराएं. शातिर ठगों से सावधान रहें.

Back to top button