अम्बिकापुर

छत्तीसगढ़ में एक और गैंगरेप, ब्वॉयफ्रेंड ने दो दोस्तों के साथ मिलकर नाबालिग को बनाया हवस का शिकार, ऐसे हुआ पूरे मामले का खुलासा…

अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक बार फिर नाबालिग लड़की से गैंगरेप का मामला सामने आया है। उसके ब्वॉयफ्रेंड और दो दोस्त बदनाम करने की धमकी देकर 5 दिन तक हवस मिटा रहे थे। इतना ही नहीं युवकों ने बदनाम करने और जान से मारने की धमकी दी। फिलहाल पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला दरिमा थाना इलाके का है। 15 वर्ष किशोरी अपने नाबालिगद प्रेमी से मिलने के लिए गई हुई थी। इसी दौरान प्रेमी के अन्य दो दोस्त सुरेंद्र सिंह और यशवंत सिंह वहां पहुंचे और नाबालिक के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बदनाम कर देने की धमकी देकर लगातार हैवानियत कर रहे थे। जब पीड़िता ने पूरी घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी जिस पर पूरे मामले की शिकायत दरिमा थाने में दर्ज की गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने एक नाबालिक सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायीक रिमांड आज जेल भेज दिया है।

मां के साथ बेटी ने थाने पहुंचकर की शिकायत
सरगुजा एएसपी अमोलक सिंह ने बताया कि, पीड़ित छात्रा की मां ने दरिमा थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। जिस पर दरिमा पुलिस ने मामले में नाबालिग प्रेमी, यशवंत कुमार और सुरेंद्र सिंह के खिलाफ धारा 64(2)(ढ), 70(2), 71, 3(5) बीएनएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया।

Back to top button