छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़:जवानों को मिली बड़ी सफलता, नक्सलियों को पैसे भेजने वाला सहयोगी गिरफ्तार…

छत्तीसगढ़ में पुलिस और आईटीबीपी की टीम को नक्सल मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है. नक्सलियों की मदद करने वाले मोहन घावड़े को गिरफ्तार किया है.

आरोपी ट्रैक्टर ट्रॉली को किराए में चलाता था और नक्सल संगठन को पैसे भेजता था.

पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई मदनवाड़ा इलाके में की गई. गिरफ्तार आरोपी मोहन घावड़े, कांकेर जिले के इरीगबूटा गांव का निवासी है और बस्तर क्षेत्र में नक्सलियों के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहा था. पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में अहम जानकारियां मिल सकती हैं.

गौरतलब है कि कुछ माह पहले पुलिस ने ट्रैक्टर के इंजन समेत अन्य नक्सल सहयोगियों को गिरफ्तार किया था. कार्रवाई में जब्त की गई ट्रैक्टर-ट्रॉली को लेवी रकम से ली खरीदी गई थी. वहीं इसे किराए पर चलवाकर नक्सल संगठनों को पैसे भेजे जाते थे. यह रकम नक्सली विचारधारा के प्रचार-प्रसार और अन्य गतिविधियों में इस्तेमाल होती थी.

NIA कोर्ट में आरोपी की पेशी

पुलिस ने एनआईए कोर्ट में गिरफ्तार आरोपी मोहन घावड़े को पेश किया. सुरक्षा बलों की इस कार्रवाई को नक्सल गतिविधियों पर लगाम लगाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है.

Back to top button