छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़:84 लाख की धोखाधड़ी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार…

छत्तीसगढ़ के बालोद में लेट्स ट्रेवल फ्री की एजेंसी दिलाने के नाम पर 84 लाख रूपये की धोखाधड़ी करने वाले 2 आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने शिकायतकर्ता से अलग-अलग किस्तों में ये राशि अपने खाते में ट्रांसफर कराई थी.

धोखाधड़ी के इस खेल में महिला आरोपी भी शामिल थी, जो पैसों के लेन-देन की देख-रेख करती थी. पूरा मामला थाना राजहरा का है. दल्लीराजहरा के निवासी रंजीत सिंह पन्नू ने पुलिस थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी नागेश कुमार धारा और उसकी महिला सहयोगी आरती ने उनसे लेट्स ट्रेवल्स फ्री एजेंसी दिलाने की बात कही और 84,30,000 रुपये अपने खातों में ट्रांसफर करवा लिए।

लेकिन ना ही एजेंसी दिलाई और ना ही पैसे वापस किए। आरोपियों के खिलाफ राजहरा थाना में अपराध क्रमांक 158/24, धारा 420, 34 IPC के तहत मामला दर्ज किया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी एस. आर. भगत के निर्देशन में पुलिस टीम गठित की गई. पहले टीम को आरोपियों के निवास स्थान बैंगलोर भेजा गया था. जहां से आरोपी फरार हो गए थे. जिसके बाद कॉल लोकेशन के आधार पर आरोपियों को मध्यप्रदेश के बालाघाट से अरेस्ट किया गया है. आरोपियों के पास पुलिस ने लैपटॉप, दो मोबाइल फोन जब्त किया है. इसके साथ ही नागेश कुमार धारा के बैंक खाते में 1 लाख रुपये को फ्रिज किया गया है।

Back to top button