छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़:तीन साल से लापता युवक की मिली लाश, फैली सनसनी…

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में चारामा थाना क्षेत्र के ग्राम मचांदूर में तीन साल से लापता एक युवक का शव उसके घर के पीछे पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान 27 वर्षीय दिनेश कुमार निषाद के रूप में हुई है।

घटना बुधवार की सुबह की है। दिनेश की मां जब तड़के करीब 3 बजे शौच के लिए बाहर निकलीं, तो उन्होंने घर के दरवाजे के पास उसका बैग देखा। परिवार के लोग जब युवक की तलाश में निकले, तो खेत में स्थित एक पेड़ पर उसका शव लटका मिला। घटनास्थल से पानी की बोतल, जूते और गमछा भी बरामद हुए हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों के मुताबिक दिनेश ड्राइवर का काम करता था और पिछले तीन साल से लापता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह आत्महत्या का मामला है या फिर कोई अन्य कारण है।

Back to top button