सारंगढ़

सारंगढ़ में हुआ मतदान दल का प्रशिक्षण…

सारंगढ़ बिलाईगढ़/ सामान्य प्रेक्षक ग्रीष्मी चांद और कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी धर्मेश कुमार साहू ने सारंगढ़ के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल (सेजेस) परिसर में आयोजित पीठासीन अधिकारी, मतदान दल 1, 2, 3 के प्रशिक्षण का अवलोकन किया। कलेक्टर ने सभी मतदान कर्मियों को निर्वाचन नियम अनुसार निर्धारित समय पर मतदान कार्य को पूरा करने के लिए कहा। इस अवसर पर मतदान दल प्रभारी अपर कलेक्टर प्रकाश सर्वे, नोडल अधिकारी सेजेस नरेश चौहान, डिप्टी कलेक्टर अनिकेत साहू भी उपस्थित थे.

Back to top button