छत्तीसगढ़

टीएस सिंहदेव ने की भाजपा सरकार के इस कदम की तारीफ, कहा- इससे फर्जी वोटर्स पर लगेगी लगाम…

कांग्रेस प्रत्याशी के प्रचार में वाड्रफनगर पहुंचे पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने पंचायत और निकाय चुनाव एक साथ कराने की तारीफ की है। उन्होंने कहा, इससे फर्जी वोटर्स पर लगाम लग सकेगी। कई बार कुछ लोग निकाय और पंचायत दोनों में वोट डालते थे। हालांकि सिंहदेव ईवीएम पर कांग्रेस की लाइन पर चलते नजर आए। उन्होंने कहा ईवीएम से चुनाव दुर्भाग्यपूर्ण है।

आपको बता दें, कांग्रेस देशभर में ईवीएम से चुनाव को लेकर बयान देती रही है। छत्तीसगढ़ में पिछली बार प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी, तब वोटिंग मत पेटियों के जरिए कराई गई थी। इस बार भाजपा की सरकार ने निकाय चुनाव ईवीएम से और पंचायत चुनाव मत पेटियों से करवाने का फैसला किया है।

सिंह देव ने BJP के पोष्टर प्रहार पर प्रतिक्रिया दी
वहीं वाड्रफनगर में पूर्व उपमुख्यमंत्री TS सिंह देव ने BJP के पोष्टर प्रहार पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, “सबके काम करने की शैली अलग-अलग होती है, कोई सहवाग की तरह आक्रामक खेलता है तो कोई द्रविड़ की तरह टिककर खेलता है।” उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की कार्यशैली की भी तारीफ करते हुए कहा कि बघेल ने एक सक्रिय नेता के रूप में प्रदेश के लिए काम किया है। साथ ही, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रहते हुए संघर्ष किया और कई बार जेल भरो आंदोलन का नेतृत्व भी किया। अंखफोड़वा कांड में भूपेश बघेल की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने इस मुद्दे को मजबूती से उठाया।

चरणदास महंत के बयान पर भी टिप्पणी
सिंह देव ने चरणदास महंत के बयान पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि “नेतृत्व की नहीं, बल्कि अगुवाई की बात कही गई थी।”TS सिंह देव वाड्रफनगर में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे थे और इस दौरान उन्होंने भाजपा के पोस्टर वार पर अपनी यह प्रतिक्रिया दी है।

Back to top button