छत्तीसगढ़

बलौदाबाजार में छात्राओं से छेड़छाड़!.. टीचर पर लगाए ‘बेड टच’ के सनसनीखेज आरोप, परिजनों का हंगामा…

बलौदाबाजार: जिले के कसडोल विकासखंड अंतर्गत बैजनाथ शासकीय प्राथमिक शाला में एक शिक्षक की बेहद शर्मनाक कर देने वाली करतूत सामने आई है। प्राथमिक शाला में पदस्थ शिक्षक टिकेश्वर शाहजीत पर स्कूल के ही दो दर्जन से ज्यादा छात्राओं ने छेड़छाड़ बेड टच जैसे गंभीर आरोप लगाए है। छात्राओं ने बताया शिक्षक उनसे अश्लील कमेंट भी पास करता है।

इस पूरे हैरान कर देने वाले मामले का खुलासा तब हुआ जब पानी सिर के ऊपर चले गया। जिसके बाद छात्राओं ने इसकी शिकायत स्कूल के प्रिंसिपल और अपने परिजनों से की। जिसके बाद गुस्साए परिजन स्कूल पहुंचे और जमकर बवाल मचाया। इधर मामले की जानकारी मिलते ही मीडिया स्कूल पहुची और पूरे घटना क्रम की जानकारी ली। बच्चों ने मीडिया के सामने अपनी आप बीती बताई। इधर शिक्षक ने अपने ऊपर आरोप को गलत बताते हुए कहा कि छात्राओं को किसी ने बरगला दिया है। जिसकी वजह मुझ पर ऐसा आरोप लगा रहे है।

वही ग्रामीणों की माने तो शिक्षक पूर्व में भी इस तरह से हरकत कर चुका है, लेकिन ग्राम स्तर पर बैठक कर समझाइश देकर मामला शांत कर दिया गया था। वही अब इस पूरे मामले में आक्रोशित ग्रामीण कसडोल थाने पहुँच आरोपी शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा रहे है।

Back to top button