छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़:नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार…

खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले से एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म का मामला सामने आया है. इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और ऑपरेशन मुस्कान के तहत अपहृत लड़की को सुरक्षित राजनांदगांव जिले से बरामद किया है.

यह पूरा मामला खेरागढ़ थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के अनुसार, आरोपी संदीप यादव ने नाबालिग लड़की को शादी का झांसा दिया और अपहरण कर अपने साथ ले गया. जिसके बाद आरोपी ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. पीड़िता 2 जनवरी को घर से लापता हुई थी. पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत अपहृत लड़की को सुरक्षित राजनांदगांव जिले से बरामद किया. वहीं आरोपी संदीप यादव को धारा 137(2), 96, 65,64 (2) (ड़) बीएनएस और 4, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है.

Back to top button