महेंद्र अग्रवाल ने पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला से की सौजन्य मुलाकात…

सारंगढ़। शांति सीता समिति के संरक्षक एवं वरिष्ठ समाजसेवी महेंद्र अग्रवाल ने रायपुर पुलिस कमिश्नर आईपीएस संजीव शुक्ला से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने आगामी दीपावली पर्व की अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखद एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
मुलाकात के दौरान महेंद्र अग्रवाल ने नवगठित सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की सामाजिक, सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ-साथ क्षेत्र की वर्तमान परिस्थितियों और स्थानीय विषयों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने जिले की सामाजिक गतिविधियों एवं क्षेत्र में हो रहे विभिन्न बदलावों की जानकारी भी पुलिस कमिश्नर को दी।
उल्लेखनीय है कि आईपीएस संजीव शुक्ला पूर्व में रायगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। रायगढ़ में पदस्थापना के दौरान उनका महेंद्र अग्रवाल से आत्मीय एवं पारिवारिक संबंध स्थापित हुआ था। पुराने परिचय और मधुर संबंधों के चलते यह मुलाकात बेहद आत्मीय रही। इस अवसर पर दोनों के बीच पुराने दिनों की यादें ताजा हुईं और काफी देर तक विभिन्न विषयों पर बातचीत होती रही।
यह सौजन्य मुलाकात पुराने संबंधों की आत्मीयता और सामाजिक जुड़ाव का एक सुखद उदाहरण रही।