दीनानाथ खुंटे ने कार्यकर्ताओं में भरा सेवा संकल्प का जोश, 17 सितंबर से गांव-गांव चलेगा सेवा पखवाड़ा…

सारंगढ़-बिलाईगढ़/ भारतीय जनता पार्टी बिलाईगढ़ मंडल की महत्वपूर्ण कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, जनसेवा के कार्यों को गति देने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से एक माह तक विशेष ‘सेवा पखवाड़ा’ आयोजित किया जाएगा। इस दौरान रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण सहित विभिन्न सामाजिक एवं जनसेवा के कार्यक्रम मंडल से लेकर बूथ स्तर तक आयोजित किए जाएंगे।
कार्यशाला में बिलाईगढ़ मंडल प्रभारी एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री दीनानाथ खुंटे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सेवा पखवाड़े को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं और उन्हें सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने सेवा एवं संगठन के कार्यों को गांव-गांव और बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर जोर दिया।
मुख्य अतिथि श्रीमती केराबाई मनहर ने भी कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। बैठक में संगठन को और मजबूत बनाने तथा जनाधार बढ़ाने को लेकर भी रणनीति बनाई गई।
इस अवसर पर रामगुलाल साहू, टीकाराम पटेल, टीकाराम जायसवाल, धनाऊ राम जांगड़े, शोहन साहू, रामकीर्तन साहू, हीराराम साहू, अमितलाल साहू, अमित अजगले, अरग राम साहू, लक्ष्मीनारायण जाटवर, सम्मेलल साहू, धनीराम बंजारे, भोजराम साहू, राजू पंकज, छबिलाल, भोजराम सोनवानी, संजू साहू सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संचालन मंडल महामंत्री हेतराम साहू ने किया।
समापन पर कार्यकर्ताओं ने ‘सेवा संकल्प’ अभियान को घर-घर तक पहुंचाने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
