सारंगढ़

बनिया पारा में गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, श्रद्धा से संपन्न हुई बाँस पूजा…

सारंगढ़। श्री गणेशाय नमः के जयघोष और भक्तिमय वातावरण के बीच शुक्रवार को बनिया पारा गणेश उत्सव समिति द्वारा गणेश उत्सव की तैयारियों के क्रम में विधि-विधान एवं श्रद्धापूर्वक बाँस पूजा संपन्न की गई। पूजा-अर्चना के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्री गणेश की आराधना कर क्षेत्र में सुख-समृद्धि, शांति और मंगल की कामना की।
बाँस पूजा के अवसर पर समिति से जुड़े श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना कर गणपति बप्पा का आशीर्वाद लिया गया। इस दौरान गजेंद्र गुप्ता, शुभम केसरवानी, शिवम केडिया एवं संस्कार गुप्ता ने श्रद्धापूर्वक पूजा में सहभागिता निभाई। समिति के सदस्यों एवं उपस्थित श्रद्धालुओं ने पूरे भक्तिभाव के साथ धार्मिक आयोजन को संपन्न कराया।
गणेश उत्सव को लेकर बनिया पारा सहित आसपास के क्षेत्र में उत्साह का माहौल बनने लगा है। समिति द्वारा आगामी दिनों में भगवान श्री गणेश की स्थापना सहित विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। बाँस पूजा के साथ ही गणेश उत्सव की तैयारियों को विधिवत गति मिल गई है और श्रद्धालुओं में उत्सव को लेकर विशेष उमंग दिखाई दे रही है।

Back to top button