रायगढ़

छत्तीसगढ़ की प्रशिद्ध गायिका सुश्री आरू साहू आज चक्रधर समारोह में देंगी छत्तीसगढ़ी लोकगीतों की प्रस्तुति..

रायगढ़, रायगढ़ में चल रहे 40वें चक्रधर समारोह के तृतीय दिवस, 29 अगस्त को विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ आयोजित की जाएंगी। इस दिन संस्कृत गायन एवं मंचन, श्री गणेश स्तुति, कथक, नृत्य-नाटिका, भरतनाट्यम, तबला वादन और छत्तीसगढ़ी लोकगीत की सुंदर प्रस्तुतियाँ दर्शकों को देखने को मिलेंगी।
समारोह में पुसौर की गीतिका वैष्णव संस्कृत गायन एवं मंचन के माध्यम से दर्शकों को भाव-विभोर करेंगी। इसके बाद भवप्रीता डांस एकेडमी, रायगढ़ की दिव्या साकेत पाण्डेय श्री गणेश स्तुति . यशकीर्ति पर अपनी नृत्य प्रस्तुति देंगी। इसी तरह कार्यक्रम में रायपुर की सुश्री राधिका शर्मा कथक नृत्य प्रस्तुत करेंगी, जबलपुर मध्यप्रदेश से आए संस्कार भारती महाकौशल प्रांत के कमलेश यादव नृत्य नाटिका की प्रस्तुति देंगे। पुणे की सुश्री अंजली शर्मा भी अपनी कथक प्रस्तुति से मंच को सजाएँगी। बेंगलोर की गुरू श्रीमती बाला विश्वनाथ भरतनाट्यम की भावपूर्ण प्रस्तुति देंगी, वहीं पं.योगेश शम्सी तबला वादन से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। कार्यक्रम में धमतरी की सुश्री आरू साहू छत्तीसगढ़ी लोकगीतों की प्रस्तुति देकर स्थानीय संस्कृति की छटा बिखेरेंगी।

Back to top button