छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़:किराये के कमरे में मुस्लिम युवक हिंदू लड़की के साथ आपत्तिजनक हालत में मिला, मोहल्लेवासियों ने पकड़ा रंगे हाथों, रूम में मिली वो वाली चीजें…

शहर के सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत बंगालीपारा इलाके में सोमवार देर शाम एक युवक और युवती को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया। मोहल्ले के लोगों द्वारा दी गई जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं और पुलिस ने दबिश देकर दोनों को एक कमरे से हिरासत में लिया।

जानकारी के अनुसार पकड़ा गया युवक अर्श अली नाम का है जो एक किराए के मकान में रह रहा था। उसके साथ कमरे में एक हिंदू युवती भी मौजूद थी। कमरे से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है। पूछताछ के दौरान युवक ने युवती को अपनी बहन बताया हालांकि युवती से पूछताछ में इस दावे का कोई आधार नहीं मिला।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि युवक मोहल्ले में संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त था और कई बार लड़कियों को उसके घर आते-जाते देखा गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए सरकंडा थाना पुलिस ने दोनों को थाने ले जाकर उनके परिजनों को सूचना दी। आरोपी अर्श अली को रात में ही कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने युवक पर प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की है।

Back to top button