छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के लिए कांग्रेस प्रभारियों की नियुक्ति, मंडल कमेटियों का होगा पुनर्गठन, शिव डहरिया रायपुर के प्रभारी बने…देखें सूची

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने पार्टी संगठन को और मजबूत करने के लिए ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों में मंडल और सेक्टर कमेटियों के पुनर्गठन के लिए सभी जिलों में जिला प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं।

बता दें कि मंडल और सेक्टर कमेटी के पुनर्गठन के लिए कांग्रेस ने जिला प्रभारी नियुक्त किए हैं। पूर्व मंत्री शिव डहरिया रायपुर जिले के प्रभारी बनाए गए हैं। पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर बलौदा बाजार, रविंद्र चौबे दुर्ग भिलाई, उमेश पटेल बिलासपुर, मोहन मरकाम जगदलपुर के प्रभारी बनाए गए हैं। जिसकी पूरी सूची आप नीचे देख सकते हैं।

Back to top button