छत्तीसगढ़

छतीसगढ़ के BJP विधायक के PA पर भड़के लोग! शिव मंदिर में अभद्रता के आरोप में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, मनोज शुक्ला को हटाने की उठी मांग…

विधायक रेणुका सिंह के निज सहायक मनोज शुक्ला पर एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान अभद्रता करने का गंभीर आरोप लगा है। यह मामला सोनहत के प्रसिद्ध शिव मंदिर में आयोजित एक धार्मिक आयोजन के दौरान सामने आया जहां मौजूद ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने सहायक की कार्यशैली पर नाराजगी जाहिर की है।

के बाद सोनहत के कैलाशपुर गांव में नाराज ग्रामीणों ने विरोध स्वरूप धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। इस प्रदर्शन में जिला पंचायत सदस्य और जनपद अध्यक्ष सहित कई जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए हैं। सभी ने एक सुर में विधायक के निजी सहायक मनोज शुक्ला को तत्काल हटाए जाने की मांग की है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि मनोज शुक्ला ने न केवल अभद्र व्यवहार किया बल्कि जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के साथ भी अनुचित व्यवहार किया।

इस पूरे घटनाक्रम को लेकर सोशल मीडिया पर भी बहस तेज हो गई है। स्थानीय स्तर पर यह मुद्दा गर्मा गया है अब देखना होगा कि विधायक रेणुका सिंह इस मामले में क्या कदम उठाती हैं और अपने निज सहायक के व्यवहार को लेकर क्या रुख अपनाती हैं।

Back to top button