छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़:नाबालिग बच्चे को पेड़ से बांधकर बुरी तरह पीटा, एक घंटे तक तड़पता रहा बच्चा, सोशल मीडिया पर…

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक बच्चे को पेड़ में रस्सी से बांधकर बुरी तरह से पीटने का मामला सामने आया है. इस तरह की करतूत करने वाले व्यक्ति ने करीब एक घंटे तक बच्चे को पेड़ से बांधे रखा.

सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होते ही बच्चे के रिश्तेदार ने आकर छुड़वाया. मामला जिले के पत्थलगांव विकासखंड की ग्राम पंचायत पालीडीह का है.

ये आरोप लगाकर की है पिटाई

बताया जा रहा है कि छोटी-मोटी चोरी का आरोप लगाकर बच्चे की पहले खूब पिटाई की गई उसके बाद से पेड़ से बांध दिया गया. बच्चे पर आरोप लगाया गया है कि यह बच्चा खेत की कटाई कर मेड़ पतला कर देता है और मवेशियों के लिए रखे गए पुआल को जला देता है. इससे पालीडीह निवासी करमु राम मांझी को नुकसान हुआ है.

ऐसे पता चला

एक ग्रामीण ने बच्चे के पेड़ से बंधे हुए फोटो को एक ग्राम पंचायत के सोशल मीडिया ग्रुप पर डाला और सरपंच से पूछा कि इस बच्चे का क्या किया जाए? तस्वीर वायरल होने के बाद बच्चे के फूफा ने मौके पर पहुंचकर बच्चे को छुड़ाया.करीब एक घंटे तक इस बच्चे के पेड़ से बंधे रहने की जानकारी मिली है. फिलहाल इस पूरे मामले पर पत्थलगांव पुलिस ने फ़ोटो की मदद से जांच कर रही है.

Back to top button