अहमदाबाद

अहमदाबाद प्लेन क्रैश में 100 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर, विमान में पूर्व सीएम के भी सवार होने की आशंका…

अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। खबर आ रही है कि विमान हादसे में 100 से ज्यादा लोगों की मौत की आशंका है। वहीं, दूसरी ओर आशंका ये भी जताई जा रही है कि विमान में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी भी सवार थे।

बता दें कि गुजरात के अहमदाबाद में एक बड़ा विमान हादसा हुआ है। यहां एयर इंडिया का पैसेंजर विमाग बोइंग 737 क्रैश हो गया है। विमान ने क्रू मेंम्बर्स सहित 242 लोगों के प्लेन में सवार होने की खबर सामने आई है। एयर इंडिया का यह विमान अहमदाबाद के मेघाणी नगर इलाके में क्रैश हुआ है। विमान के क्रैश होने के बाद आसमान में दूर से ही धुंए का गुबार उठता हुआ दिखाई दे रहा है। ऐसी खबर आ रही है कि, विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी सवार थे। इस घटना से जुड़े कई वीडियो सामने आए है।

मिली जानकारी के अनुसार, एयर इंडिया का यह विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था और अहमदाबाद एयरपोर्ट से टेक ऑफ करने के कुछ देर बाद मेघानीनगर के पास क्रैश हो गया। बता दें कि, एयरपोर्ट से मेघानीनगर की दूरी 15 किलोमीटर के करीब है। हादसे के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड की 7 गाड़ी मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया है। फ़िलहाल इस हादसे में जनहानि का आंकड़ा अभी सामने नहीं आया है।

Back to top button